Nadir Shah murder case: गैंगस्टर हाशिम बाबा (Gangster Hashim Baba) की तीसरी पत्नी जोया खान (Wife Zoya Khan) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody For 14 Day) में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने जोया को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था।
पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला
1 करोड़ की ड्रग्स के साथ हुई थी अरेस्ट
जोया खान (Zoya Khan) को पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इसे लेकर पुलिस पहले ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजने का फैसला सुनाया।
नादिर शाह मर्डर केस में भी नाम आया सामने
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने जोया खान (Zoya Khan) को नादिर शाह मर्डर केस (Nadir Shah Murder Case) में भी गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान उसके खिलाफ कई अहम सबूत मिले है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
लेडी डॉन के नाम से कुख्यात जोया
जोया खान (Zoya Khan) का नाम अपराध जगत में तेजी से उभर रहा था। उसे ‘लेडी डॉन’ के रूप में भी जाना जाता है। पुलिस का कहना है कि वह न केवल ड्रग्स तस्करी में शामिल थी, बल्कि गैंगस्टर हाशिम बाबा (Gangster Hashim Baba) के नेटवर्क को भी संभाल रही थी।
पुलिस की जांच जारी
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि जोया खान के संपर्क किन-किन अपराधियों से थे और वह किन गतिविधियों में संलिप्त थी। पुलिस जल्द ही इस मामले में और खुलासे कर सकती है।