Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा विधायक दल के चुने गए नेता, दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा विधायक दल के चुने गए नेता, दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज और कृष्णा वेदी ने रखा, जिसे विधायकों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इस बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

पढ़ें :- Haryana BJP: मोहन लाल बडौली को बनाया गया हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि, हरियाणा में बीते आठ अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था। इसके बाद से ही नायब सिंह सैनी के दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज हो गईं थीं। हालांकि, पार्टी के कई और नेता खुद को सीएम पद की दावेदारी कर रहे थे लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है और नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

 

Advertisement