Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में सड़क पर भिड़े नमाजी, जमकर हुई मारपीट और पथराव, चार लोग घायल व आठ गिरफ्तार

बरेली में सड़क पर भिड़े नमाजी, जमकर हुई मारपीट और पथराव, चार लोग घायल व आठ गिरफ्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान नमाजियों में लड़ाई हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर उनकी चप्पल फेंक देने तो दूसरे पक्ष ने पानी फेंकने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मौके पर शांति कायम है। एक ही समुदाय के लोगों का नमाज के दौरान विवाद हो गया था। गांव के आमीन खान की ओर से 12 और बिलाल खान की ओर से 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ये हुए घायल

रेहान पुत्र सोहराब खां

साबिर खां पुत्र मंसूर खां

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

इकबाल पुत्र याकूब खां

आहिल खां पुत्र तौफीक

ये आरोपी पकड़े गए

आमीन खां पुत्र अख्तर खां

कैफ खान पुत्र हासम खान

पढ़ें :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, लाखों किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

फिरोज खान पुत्र नन्हे खान

फकरुद्दीन पुत्र अख्तर खां

मुजफ्फर खां पुत्र अख्तर खां

शाहिद खां पुत्र मनफूल खां

बिलाल खां पुत्र अबुतालिब

हारुन खां पुत्र याकूब खां

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से कर दिया समझौता, अब अमेरिका तय कर रहा है हम तेल कहां से लेंगे: राहुल गांधी

इस संघर्ष में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से गांव में माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस-प्रशासन ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पढ़ें :- West Asia Crisis: अमेरिकी वायुसेना का KC-135 रिफ्यूलिंग टैंकर विमान पश्चिमी इराक में ​क्रैश, विमान में सवार छह क्रू सदस्य में से चार की मौत
Advertisement