Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राज्यसभा चुनाव के लिए आप के तीन उम्मीदवारों के नाम तय, संजय सिंह, स्वाती मालीवाल समेत इनके नाम पर लगी मुहर

राज्यसभा चुनाव के लिए आप के तीन उम्मीदवारों के नाम तय, संजय सिंह, स्वाती मालीवाल समेत इनके नाम पर लगी मुहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसमें दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा दूसरी बार संजय सिंह और एनडी गुप्ता को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की स​मिति (पीएसी) ने शुक्रवार को तीनों नामों पर अपनी मुहर लगाई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि, दिल्ली में राज्यसभा की तीनों सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होना है। नामांकन की प्रक्रिया 3 जनवरी को शुरू हो चुकी है। राज्यसभा के मौजूदा तीनों सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है।

दरअसल, 2018 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से संजय सिंह के अलावा सुशील गुप्ता और नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा भेजा था। सुशील गुप्ता के पास अब हरियाणा की जिम्मेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

 

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement