Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, सड़कों पर उतरे जनसत्तादल के कार्यकर्ता

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, सड़कों पर उतरे जनसत्तादल के कार्यकर्ता

By संतोष सिंह 
Updated Date

बहराइच। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शेर-ए-हिन्द, जननायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” के ऊपर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अभद्र टिप्पणी की थी।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

जिस पर बहराइच जिले के यशश्वी मंडल प्रभारी व जिलाध्यक्ष देवा नंद सिंह के अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान पुतला भी फूंका गया है। साथ ही साथ मण्डल प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने प्रशासन और राज्य सरकार से उन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही साथ सरकार को ये चेतावनी भी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ये आन्दोलन जल्द ही विस्तृत रूप धारण करेगा।

इस अवसर पर प्रहलाद भास्कर जिलाध्यक्ष(अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ), हजरत दीन अंसारी जिलाध्यक्ष(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),डॉ. शिवमोहन मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोबीन अहमद जिलाउपाध्यक्ष, राहुल सिंह जिलाउपाध्यक्ष, जिलासचिव नारायण देव द्विवेदी, ऋषभ सिंह रैकवार,डॉ. प्रमोद कुमार,आकाश सिंह, दिव्यांशु सिंह जिलाध्यक्ष(युवामोर्चा), अरविंद सिंह(जिलाउपाध्यक्ष), अध्यक्ष विधानसभा बहराइच रवि प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह,डॉ. श्रीशप्रतापसिंह अध्यक्ष(आईटी सेल), प्रदीप मिश्रा नगर अध्यक्ष/आईटी सेल प्रभारी, शुभम जायसवाल, अमित सिंह नगर अध्यक्ष(युवामोर्चा), ब्लॉक अध्यक्ष सफी अहमद,इं. अश्वनी सिंह,अमन तिवारी आईटी सेल संयोजक (ब्लॉक पयागपुर) के साथ अन्य सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement