Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. National Herald Case : ED ने सोनिया गांधी के साथ प्रियंका को दी रहने की इजाजत

National Herald Case : ED ने सोनिया गांधी के साथ प्रियंका को दी रहने की इजाजत

By संतोष सिंह 
Updated Date

National Herald Case : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ईडी के दफ्तर में भी उनके साथ रहेंगी। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की दवाएं लेकर वह जाएंगी, क्योंकि उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

हम न दबेगें न झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे: सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Congress leader Randeep Surjewala) ने कहा कि पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। हम न दबेगें न झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।

मोदी सरकार ने देश में दो कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं? ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे। कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है।

गहलोत ने आगे कहा कि सोनिया गांधी को जैसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है, लेकिन जो भाजपा में है। उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होंने देश में दो कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

हम सोनिया के लिए हमेशा रहेंगे खड़े : सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ईडी की झूठी पूछताछ से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। भाजपा मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है।

ये अन्याय चल रहा है: थरूर

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

भारत माता की जय के साथ कांग्रेसी करें प्रदर्शन: हरीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों के विरोध में आवाज उठाएंगे जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं।  एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे। लोकतंत्र जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद ।

Advertisement