लखनऊ : एनसीपी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जलालुद्दीन का आज लखनऊ में जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष जलालुद्दीन ने यूपी संगठन की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा – “NCP का काम सराहनीय है, लेकिन अब हमें बूथ स्तर तक पहुँचकर जनता के बीच पार्टी को और मजबूत करना होगा।” उन्होंने कहा, पार्टी को केवल बैठकों और प्रस्तावों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।
पढ़ें :- गौ माता के मांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
नई टीम, नया जोश
इस अवसर पर मनीष तिवारी को उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि कामिनी शर्मा सहित 6 अन्य को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में हसीन अहमद, सलिल सिंह, जेपी तिवारी, शरद कुमार मिश्र, सिधु, अरविन्द शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
राजनीतिक संदेश साफ़- अब बूथ है ‘बैटलफील्ड’
जलालुद्दीन का बयान इस बात का संकेत है कि NCP अब उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में गंभीर है। “हर वोट तक पहुँचने का रास्ता बूथ से होकर जाता है” — यही अब NCP का नया नारा बनने जा रहा है।