Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. National Sports Awards: नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

National Sports Awards: नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

By शिव मौर्या 
Updated Date

National Sports Awards: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) समेत 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Major Dhyan Chand Khel Ratna) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार ​के लिए चुना गया है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

बता दें कि, खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद ((Major Dhyan Chand) के जन्मदिन (29 अगस्त) को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है लेकिन इस बार उसी समय आसपास टोक्यो ओ​लम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।

इन​ खिलाड़ियों को दिया जाएगा खेल रत्न
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फ़ुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

Advertisement