पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां नगर पालिका में सफाई नायक के पद पर कार्यरत सुरेश पासवान के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सोमवार को पालिका सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज सहित पालिका के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'
कार्यक्रम की शुरुआत में सुरेश पासवान को अंगवस्त्र भेंट कर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि सुरेश पासवान द्वारा दी गई सेवा नगर पालिका व नगरवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पालिका के कार्यों को मजबूती दी।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने भी उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि सुरेश पासवान जैसे कर्मठ और अनुशासित कर्मचारी संस्था की पूंजी होते हैं।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अशोक रौनियार, प्रधान लिपिक रामशंकर सिंह, गोविंद मौर्या, विंध्याचल सिंह, अमित कन्नौजिया, कमलेश कुमार सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी की शुभकामनाओं और सुरेश पासवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।