Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा पुलिस ने घर में चोरी करने वाले दो वांछित आरोपियों को दबोचा

नौतनवा पुलिस ने घर में चोरी करने वाले दो वांछित आरोपियों को दबोचा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: घर में घुसकर ताला तोड़कर तीन गैस सिलेंडर, जेवरात और कपड़े चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में की गई।

पढ़ें :- Lucknow Update : थार का कहर... ई रिक्‍शा में मारी टक्‍कर, सड़क पर तड़पते रहे घायल, दो की मौत

थाना नौतनवा में दर्ज मुकदमा संख्या 64/2026, धारा 305(A), 331(4), 317(2) बीएनएस में वांछित आफताब (24), निवासी वार्ड नं. 05 अंबेडकर नगर तथा गणेश दूबे (22), निवासी रामनगर टोला मरचहवा की तलाश पुलिस कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपी बैरियहवा पुल के पास से दबोच लिए।

घटना का विवरण

24 मार्च 2026 को वादिनी ने थाना नौतनवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह इलाज कराने गोरखपुर गई थीं। इसी दौरान 23 मार्च को चोरों ने घर में घुसकर तीन बक्सों के ताले तोड़े और उनमें रखा सामान—करीब 15 साड़ियां, 150 किलो चावल, सोने–चांदी के गहने (झुमका, पायल, मंगलसूत्र), 60 हजार रुपये नकद और तीन गैस सिलेंडर (दो खाली, एक भरा) चोरी कर लिए।

लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस ने 28 मार्च की सुबह लगभग 3:50 बजे दोनों अभियुक्तों को तीन खाली सिलेंडरों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के जेवरात व सामान बेचकर जुआ और कसीनो में पैसा उड़ा दिया।

बरामदगी

तीन खाली रसोई गैस सिलेंडर

840 रुपये नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता यादव, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी, कांस्टेबल मनीष यादव और कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कराते हुए न्यायालय भेज दिया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Advertisement