पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक ऋषि त्रिपाठी की विशेष पहल पर आमजन की सुविधा के लिए नौतनवा-खनुआ मार्ग के डंडा नाले पर सेतु मार्ग की स्वीकृति प्रदान की है। जैसे ही यह सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मिली खासकर खनुआ और आसपास के गांवों के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
खनुआ और डाली के ग्राम प्रधानों, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्देशीय सहित क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं और इसी के चलते एक महीने में नौतनवा विधानसभा को तीन बड़ी परियोजनाओं का तोहफा मिला है। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानते हुए विधायक की सराहना की है। इस खुशी के मौके पर खनुआ और डाली के ग्राम प्रधानों, नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी,सोनौली के युवा भाजपा नेता रवि वर्मा,ग्राम प्रधान आशा देवी, जिला पंचायत सदस्य बाबूराम यादव,राजन मद्धेशिया और कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस निर्णय से पूरे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जाग उठी हैं और लोग इस पहल को क्षेत्र के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट