Navjot Singh Sidhu IPL 2024 Commentary : एक बार फिर क्रिकेट फैंस को पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की शायराना अंदाज और तुकबंदी वाली कमेंट्री सुनायी देने वाली है। सियासी गलियारों में व्यस्त रहे कांग्रेस नेता सिद्धू, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कॉमेंट्री (Commentary) करते नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये जानकारी दी है।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
दरअसल, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कॉमेंट्री (Commentary) की शुरुआत साल 2001 में की थी। वह अपने शायराना अंदाज और तुकबंदी के लिए काफी चर्चा में रहे हैं, लेकिन लंबे समय से वह कई कारणों के चलते कॉमेंट्री से दूर थे। हालांकि, अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) से उनकी कॉमेंट्री में वापसी हो रही है। इसको लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, ‘महान नवजोत सिंह सिद्धू अब स्टार कास्ट के साथ जुड़ गए हैं।’ 60 साल के सिद्धू आईपीएल में पहले भी कई ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। वह 22 मार्च, शाम 6.30 बजे से कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन सिद्धू कहते रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पंजाब में 1 जून को मतदान होंगे। सिद्धू अमृतसर से तीन बार लोकसभा सांसद, एक बार राज्यसभा सांसद और अमृतसर पूर्व से एक बार विधायक रह चुके हैं। अब क्रिकेट कमेंट्री में वापसी के बाद माना जा रहा है कि सिद्धू ने लोकसभा के चुनावी अभियान में कांग्रेस के लिए प्रचार नजर नहीं आएंगे।