Navratri 2024: 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरु हो रही है। इसमें मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक मां की आराधना व्रत उपवास करते है। नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार करते हैं। ऐसे में आज हम खास आपके लिए ऐसी रेसिपी लेकर आये है जिसे आप सुबह या शाम चाय के साथ खा सकते है। इससे भूख कम लगेगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं मखाना की नमकीन बनाने का तरीका।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
मखाना नमकीन बनाने के लिए जरुरी सामग्री
100 ग्राम मखाना
100 ग्राम मूंगफली
100 ग्राम काजू
100 ग्राम बादाज
100 ग्राम सूखा नारियल
50 ग्राम किशमिश
15-20 करी पत्ता
2 बड़े चम्मच देसी घी
सेंधा नमक स्वादानुसार
काली मिर्च स्वादानुसार
मखाना नमकीन बनाने का तरीका
मखाना नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर मखाने धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। दूसरी कड़ाही में आप बचा हुआ घी डालकर एक एक करके बाकी सभी सामानों को भून लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
आपको किशमिश नहीं भूननी बाकी, मूंगफली, काजू, बादाम, सूखा नारियल स्लाइस किया हुआ ये सब भूनकर रखें।इसमें आप अपनी पसंद के दूसरे मेवे भी डाल सकती हैं। एक सलाह और भी है कि किशमिश छोड़कर ये सभी मेवा आप चाहें तो माइक्रोवेव में भी रोस्ट कर सकते हैं।
अब जो घी बचा है उसमें करी पत्ता डालकर नमक और काली मिर्च मिक्स करें। इस तड़के में सारी चीजों को मिला दें और तैयार है एकदम चटपटी, क्रंची नमकीन। आप इसे किसी एयरटाइट डब्बे में भरकर रख लें। पूरे नवरात्रि के उपवास में इसे खा सकते हैं। ऐसे भी इस नमकीन को स्नैक्स में खाएं।