चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में मंगलवार को बीजेपी विधयाक दल की बैठक कुरुक्षेत्र से सांसद व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी (BJP State President Naib Singh Saini) ओबीसी समुदाय (OBC Community) से ताल्लुक रखने वाले हैं। अक्टूबर 2023 में ही उन्हें हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था।
पढ़ें :- T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक घर लौटे रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिर्ज़ापुर माजरा में एक सैनी परिवार उनके पिता तेलूराम के घर हुआ था। इनकी माता का नाम कुलवंत कौर है। इनकी पत्नी का नाम सुमन है। इनके एक पुत्र है। उन्होंने बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर बिहार से बीए और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एलएलबी की डिग्री हासिल की है।
ऐसा रहा नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर
पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। जिसके बाद से उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई और वह उनसे प्रभावित हुए । कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और उसके बाद अंबाला छावनी में इसके अध्यक्ष सहित कई स्थानीय पार्टी कार्यालयों में कार्य किया। वह ओबीसी का वोट बैंक रहे हैं और लंबे समय से पार्टी के प्रति वफादार रहे हैं।
पढ़ें :- आईवाईसी चीफ उदय भानु चिब कि गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने देश भर में शुरू किया विरोध प्रदर्शन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा बीजेपी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। फिर साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने रहे। नायब सिंह सैनी साल 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे। इसके बाद साल 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। फिर साल 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वो साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। अब मंगलवार को सूबे के मुखिया की कमान संभालने जा रहे हैं।
‘9 साल पहले विधायक, अब सूबे सीएम बने नायब’
नायब सिंह सैनी (53 साल) 2014 में मुख्य धारा की राजनीति में आए थे और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 9 साल पहले विधायक बने, फिर राज्य सरकार में मंत्री, उसके बाद लोकसभा सांसद और अक्टूबर 2023 में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए और 5 महीने बाद ही नायब को सीएम के रूप में सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।