Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET Paper Leak Case : कोर्ट ने पांचों आरोपियों को CBI रिमांड पर भेजा, 7 जुलाई को पेश करने का दिया आदेश

NEET Paper Leak Case : कोर्ट ने पांचों आरोपियों को CBI रिमांड पर भेजा, 7 जुलाई को पेश करने का दिया आदेश

By santosh singh 
Updated Date

पटना। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में सीबीआई (CBI) के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में सीबीआई (CBI)  ने गुरुवार को रिमांड पर लिए गए सात आरोपितों और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को अदालत में पेश किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सीबीआई (CBI)  के विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार ने अदालत से आरोपितों को फिर से रिमांड पर देने का आग्रह किया। अदालत ने हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज, एक अन्य जमालुद्दीन, चिंटू और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को चार दिनों के लिए सीबीआई रिमांड  (CBI Remand) पर देने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

अदालत ने सात जुलाई को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि ये सभी आरोपित बहुत ही शातिर हैं। उन्होंने आगे दलील दी कि इन आरोपितों से पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है, इसलिए इन आरोपितों को सीबीआई (CBI)  की रिमांड (CBI Remand) में दिए जाने की जरूरत है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच आरोपितों को सीबीआई रिमांड (CBI Remand)  पर देने का आदेश दिया है।

बता दें कि नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर देश भर में बवाल मचा है। सत्ता पक्ष इसको लेकर विपक्ष तो वहीं विपक्ष इस मामले में सत्ता पक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब तक सही ढंग से इस मामले का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। सीबीआई (CBI) ने इस मामले में अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement