भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में भी NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए देर से पहुंचने पर दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया। एक छात्र के चाचा, आमिर कादरी कहते हैं कि मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए यहां आया हूं। परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और हमें थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया था। अब जब हम यहां पहुंच गए हैं, तो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि परीक्षा शुरू हो चुकी है और हमें अंदर जाने की इजाजत देना मुमकिन नहीं है।
पढ़ें :- नीट पेपर लीक के कारण 12 छात्रों ने मानसिक तनाव के कारण दी जान लेकिन धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा: अजय राय
छात्र हुआ लेट तो गेट फांदने की कोशिश
एनटीए के नियमों के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे एंट्री गेट बंद कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद छात्र लेट से एग्जाम सेंटर पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली, लेकिन बेंगलुरु में नीट यूजी री-एग्जाम एस्पिरेंट ने गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की।
परीक्षा केंद्रों पर भारी विवाद खड़ा कर दिया
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में इस बार सुरक्षा के नाम पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने परीक्षा केंद्रों पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है। परीक्षा से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि छात्रों की धार्मिक भावनाओं को बिल्कुल भी ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी और कलाइयों से मन्नत के धागे नहीं हटाए जाएंगे, लेकिन जब परीक्षा की घड़ी आई तो जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर नजर आई।