NEET-UG Counseling Postponed : NEET-UG काउंसलिंग को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार को स्थगित कर दिया है। यह फैसला तब किया गया है, जब आज से नीट यूजी काउंसलिंग (NEET-UG Counseling) के रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे। अभी नई डेट जारी नहीं की गई है, जल्द ही इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
नीट यूजी की काउंसलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया था इनकार
आपको बता दें कि नीट मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पहले कहा था कि फिलहाल नीट काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाई जाएगी, लेकिन अब अगली सुनवाई से पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इसे स्थगित कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई सोमवार 8 जुलाई को होनी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस असदुद्दीन ने सुनवाई के बाद काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 20 जून को एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से दोबारा इनकार किया था।
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को केंद्र सरकार ने परीक्षा रद्द न करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र सरकार ने इस मामले की सुनवाई कर रही बेंच को बताया कि नीट-यूजी की परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता है, क्योंकि केंद्र का कहना है कि परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमिततताओं के कोई सबूत नहीं पाए गए हैं, ऐसे में नीट एग्जाम को दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। केंद्र ने यह भी कहा कि नीट की दोबारा परीक्षा कराने पर इसका प्रभाव लाखों उम्मीदवारों पर पड़ेगा और अखिल भारतीय परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
5 चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया
NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरणों में होती है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑप्शन भरना और लॉक करना, सीट एलॉटमेंट और आखिर में एलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया में स्टूडेंट्स को कई डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत होती है।