NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam) से जुड़ा शनिवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है। स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग (NEET-UG Counselling) को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि नीट यूजी काउंसलिंग (NEET-UG Counselling) को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
जल्द घोषित होंगी संशोधित तिथियां
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग (NEET-UG) को स्थगित कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा। यह स्थगन तब हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आज से शुरू होने वाली नीट-यूजी काउंसलिंग (NEET-UG Counselling) में देरी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह कोई “खुली और बंद” प्रक्रिया नहीं है।