नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को नीट-यूजी 2024 (NEET-UG 2024) परीक्षा के आयोजन को चुनौती देने वाली सात याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी किया और लंबित याचिकाओं के साथ इसे 8 जुलाई को सुनवाई करेगा। याचिकाओं में से एक में कथित पेपर लीक की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच (CBI Investigation) की मांग की गई है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कथित पेपर लीक (Paper Leak) के मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के समक्ष लंबित एक याचिका को स्थानांतरित करने के लिए एनटीए (NTA) द्वारा दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया है। अदालत ने इसे भी 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया।