Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Neha Bhasin ने टॉप में प्राइवेट टैटू किया फ्लॉन्ट, भड़के ट्रोलर्स ने सुनाई खरी खोटी

Neha Bhasin ने टॉप में प्राइवेट टैटू किया फ्लॉन्ट, भड़के ट्रोलर्स ने सुनाई खरी खोटी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Neha Bhasin Hot Pic: नेहा भसीन (Neha Bhasin) का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में बेहद ही दमदार और दिलकश आवाज वाली सिंगर की इमेज आ जाती है। नेहा भसीन ने अपनी सिंगिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बना रखा है।

पढ़ें :- शादी के बाद घर में झाड़ू पोछा करते दिखे आमिर खान के दामाद, वीडियो ने किया फैन्स को हैरान

अपनी दमदार आवाज के साथ ही साथ नेहा की पहचान बोल्ड और ग्लैमरस लुक के तौर पर भी है। नेहा भसीन की स्टाइलिंग के अक्सर चर्चे रहते हैं। इवेंट हो या फिर कोई शो, नेहा को अक्सर अपने ग्लैमर से लाइमलाइट बटोरते हुए देखा गया है और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।

हाल ही में नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। ये सुर्खियां एक बार उनके लेटेस्ट लुक के चलते हैं। उनका लेटेस्ट लुक कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का पारा बढ़ा दिया है।


हाल ही में नेहा भसीन को मुंबई में लंच पर स्पॉट किया गया। नेहा अपनी इस टॉप में अपना प्राइवेट टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रस्ट्रो में एंट्री करती नेहा भसीन को मीडिया के कैमरों ने घेर लिया और वो अपने ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रॉप ट्रॉप के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहन रखी थी। नेहा ने इस दौरान बेहद ही रिवीलिंग टॉप पहनी हुई थी जिसे देखकर लोग हैरान थे।

Advertisement