Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पड़ोसी युवक बना हैवान, नौ माह की बच्ची के साथ हैवानियत की हदे की पार, परिजनों ने मासूम अस्पताल में भर्ती

पड़ोसी युवक बना हैवान, नौ माह की बच्ची के साथ हैवानियत की हदे की पार, परिजनों ने मासूम अस्पताल में भर्ती

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इस कलयुगी दुनिया में कब कौन हैवान बन जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं बोल सकता है। मध्य प्रदेश के दमोह जनपद से एक ऐसी ही घटना निकल कर सामने आ रही है, जिसने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है। यहां पर एक नौ माह की बच्ची के एक युवक ने हैवानियत की सभी हदे पार दी। आरोपी युवक ने बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और फिर साथ हैवानियत की। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

पढ़ें :- प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा के दौरान महिला की मौत, महोत्सव में श्रद्धालुओं की उमड़ी थी भीड़

बता दे कि मध्य प्रदेश के दमोह जनपद के नोहटा थाना एक गांव में इंसा​नियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली नौ माह की बच्ची को खिलाने के नाम पर पहले अपने घर ले गया। घर में किसे के न होने का फायदा उठा कर उसने बच्ची के हैवानियत की। वहीं बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई और वह बच्ची को लेकर आनन-फानन में जिला पहुंचे। डाक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना का खुलासा होने के बाद से आरोपी युवक अपने घर से फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और बच्ची की हालत की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं मुकमदा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजन की सहायता से पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्अर उसका इलाज कर रहे है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम गठित की गई है। पुलिस उसके रिश्तेदारों के घरों पर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement