अब तक आपने दूध से बनी हुई रबड़ी खाई होगी। आज हम आपको एकदम अलग तरह की मखाने से तैयार हुई रबड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे बनाने में न ही घंटो दूध को पकाना पड़ता है और न ही कोई खास झंझट होता है। मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। मखाना की होने की वजह से हेल्दी भी होती है। तो चलिए फटाफट जानते है मखाने से बनकर तैयार होने वाली रबड़ी को बनाने की रेसिपी।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
मखाना रबड़ी के लिए ये है जरुरी सामान
मखाना – एक कप,
दूध – आधा लीटर,
खजूर – एक कप पीसा हुआ,
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच,
घी – 1 छोटा चम्मच,
मिक्स ड्राई फ्रूट्स – 1 बड़ा चम्मच
मखाना रबड़ी बनाने का ये है तरीका
मखाना रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें 2 चम्मच घी डालकर 1 कप मखानों को डाल दें।मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब भूनें हुए मखाने को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। अब गैस पर एक गहरा पैन रखें और उसमें आधा लीटर दूध डालें और इसे मीडियम आंच पर कुछ देर तक उबलने दें।
पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक
जब दूध अच्छी तरह उबल जाए तब इसमें ग्राइंड किए हुए दरदरे मखाना और एक कप पिसा हुआ खजूर डालें और इन्हें 15 मिनट तक पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसमें इलायची पाउडर, और घी में भुने हुए मेवे डालें। अब धीमी आंच पर इसको 5 मिनट तक पकाएं और लगातार हिलाते रहें। आपका मखाना रबड़ी तैयार है इसे प्लेट में गरमागरम सर्व करें।