नई दिल्ली: नेपाल में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके शनिवार तड़के महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। नेपाल में भूकंप के ये झटके भारतीय समयानुसार सुबह 3.59 मिनट पर महसूस गिए गए है। भूंकप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, शनिवार सुबह आए भूकंप में अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन
EQ of M: 4.8, On: 21/12/2024 03:59:03 IST, Lat: 29.17 N, Long: 81.59 E, Depth: 10 Km, Location: Nepal.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/jn06ZyhAFr— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 20, 2024
भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 4.8 रिक्टर थी और पिथौरागढ़ के साथ-साथ चंपावत और अन्य जिलों में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ और चम्पावत के आसपास कडकडाती ठंड में लोग घर से जान बचाने के लिए बाहर भागे।
पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र जुम्ला जिले में धरती के अंदर 10 किमी की गहराई में था। हालांकि जिस वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे ।बता दें कि नेपाल में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। पिछले साल (2023) के नवंबर महीने में यहां 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप से जानमाल का काफी नुकसान हुआ था। करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पश्चिमी नेपाल के जारकोट और रुकुम जिलों में भारी तबाही हुई थी। कई घर तबाह हो गए थे जबकि कई घरों में दरारें आ गई थीं।