Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal Flash Flood : ग्लेशियर से हिमस्खलन के कारण नेपाल में अचानक आयी बाढ़! अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत

Nepal Flash Flood : ग्लेशियर से हिमस्खलन के कारण नेपाल में अचानक आयी बाढ़! अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा की सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक आई ज़बरदस्त बाढ़ से कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों पर्यटक, मज़दूर व अन्य लोग लापता हो गए। इनमें 133 भारतीय पर्यटक और 400 से ज्यादा यात्री और ट्रेकर्स शामिल हैं। वहीं, ग्लेशियर से हिमस्खलन इस त्रासदी का संभावित कारण माना जा रहा है।

पढ़ें :- Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ के चलते भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

USGS की जांच में पता चला कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर चीन की ल्हेंदे नदी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर गिरा। इससे नदी का बहाव रुका और पानी-मलबा जमा होने के बाद अचानक तेज बहाव आया। इस घटना से 5.2 तीव्रता के भूकंप जितनी ऊर्जा पैदा हुई थी। ल्हेंदे का पानी भोटेकोशी नदी में पहुंच गया, जिससे बाढ़ आ गई।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, बाढ़ ने कई बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ इलाकों में आवाजाही ठप हो गई। जानकारों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियर से हिमस्खलन (avalanche) इसका संभावित कारण हो सकता है।

Advertisement