Nepal Floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड से हुई तबाही में मध्य प्रदेश के भोपाल की दर्दभरी कहानी लोगों की आंखे भिगो रही है। नेपाल की तबाही का दर्द भोपाल तक पहुंच चुका है। यात्रा में जाने वालों लोगों की कोई सूचना नहीं मिल रही है।
पढ़ें :- Nepal floods : त्रिशूली साइट से 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय शामिल
कोई संपर्क नहीं हो पा रहा
नेपाल आपदा में राजधानी भोपाल के कोलार इलाके की रहने वाली देवकी अधिकारी का पूरा परिवार नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता है। परिवार के पूरे 29 सदस्य शामिल हैं। फ्लैश फ्लड के बाद 26 अगस्त से उनसे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। यात्रा में जाने वालों में जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी, दीदी-जीजा समेत अन्य लोग शामिल थे।
कुछ पता नहीं चल रहा
वहीं देवकी अधिकारी के अनुसार, 26 अगस्त बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
कोई संपर्क नहीं हुआ
देवकी अधिकारी ने बताया कि बातचीत के दौरान परिवार के लोगों ने कहा था कि अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है, हम लोग एक मकान की छत पर शरण लिए हुए हैं। उन्होंने बताया था कि अब वे लोग जान बचाने के लिए पहाड़ की ओर जा रहे हैं। अब सभी के फोन बंद आ रहे हैं, किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है।
परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही
देवकी और उनके परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि नेपाल में फंसे उनके सभी अपने सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनकी कोई सूचना मिलेगी। परिवार के लोग लगातार नेपाल में अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
पढ़ें :- PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार
बचाव अभियान
भीषण फ्लैश फ्लड ने नेपाल-तिब्बत सीमा के असपास सबकुछ तबाह कर दिया है। बाढ़ से यहां मरने वालों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है। साथ ही 1,300 से अधिक लोग लापता बताए जा रहें। पर्वतीय देश नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसियां, सेना और पुलिस लगातार राहत व बचाव अभियान चला रही हैं।