Nepal Flood : कुदरत की मार झेल रहे नेपाल त्रासदी के बीच एक चमत्कारिक खबर सामने आ रही है। पर्वतीय देश में बाढ़ और भूस्खलन के बाद 10 दिन से मलबे में दबी 60 महिला को जिंदा निकाला गया। ” जाको राखे साईंया मार सके न कोय” को चरितार्थ करते हुए नेपाल त्रासदी के बाद बचाव अभियान सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने आपदा के करीब 10-11 दिन बाद बेट्रावती इलाके में मलबे के नीचे दबे एक घर से 60 वर्षीय महिला को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला । APF की टीम ने शनिवार को उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इससे पहले भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से दो कर्मचारियों को 9 दिन बाद बचाया गया था।
पढ़ें :- नेपाल पर की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? 2026 की बाकी भविष्यवाणियां जानिए
कई दिनों तक मलबे में फंसे रहने के बावजूद महिला के जीवित मिलने को बचाव अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस घटना ने उन परिवारों के बीच भी उम्मीद बढ़ाई है, जिनके अपने अब भी प्रभावित इलाकों में लापता या फंसे हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, चंडिका श्रेष्ठ मकान की ऊपरी मंजिल पर फंसी हुई थीं। APF इंस्पेक्टर सुमन बीके के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें हेलिकॉप्टर से काठमांडू ले जाने की तैयारी की गई।
महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान बचाव दल के सामने मलबे, कीचड़ और अस्थिर ढांचे जैसी कई चुनौतियां थीं। इसके बावजूद सुरक्षा जवानों ने संभावित खतरे की परवाह किए बिना तलाश जारी रखी। बचावकर्मियों ने सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर महिला तक पहुंच बनाई और फिर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।