1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. नेपाल पर की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? 2026 की बाकी भविष्यवाणियां जानिए

नेपाल पर की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? 2026 की बाकी भविष्यवाणियां जानिए

क्या नेपाल में हुई तबाही सिर्फ एक इत्तेफाक है... या बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणी का पहला संकेत? 2026 को लेकर किए जा रहे दावों ने अब रहस्य और बढ़ा दिया है। प्राकृतिक आपदा, युद्ध, आर्थिक संकट, AI और एलियन से जुड़े इन दावों में आखिर कितनी सच्चाई है

By Kalpna Pandey 
Updated Date

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणियों की चर्चा तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि नेपाल में जो कुछ हुआ, उसका संकेत बाबा वेंगा ने पहले ही दे दिया था। लेकिन अगर 2026 की उनकी कथित भविष्यवाणियों पर नजर डालें, तो सवाल और भी बड़ा हो जाता है – क्या अभी 2026 में और भी कुछ होने वाला है?

पढ़ें :- नेपाल में बाढ़ के कहर के बीच चमत्कार! पानी में डूबी बैंक शाखा से मिला 50 करोड़ का सोना और भारी कैश

बताया जाता है कि बाबा वेंगा ने 2026 के लिए प्राकृतिक आपदाओं का संकेत दिया था। इनमें भूकंप, बाढ़, तूफान और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं का जिक्र किया जाता है। नेपाल की हालिया तबाही के बाद लोग इसी दावे को उनकी भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। बाबा वेंगा से जुड़ी कथित भविष्यवाणियों में दुनिया के बड़े हिस्से में संघर्ष और तीसरे विश्व युद्ध जैसी आशंकाओं का भी जिक्र मिलता है। रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव, चीन-ताइवान विवाद और मध्य-पूर्व के संघर्षों को देखते हुए इन दावों को सोशल मीडिया पर और हवा मिल रही है। इसके अलावा एक और बेहद चौंकाने वाला दावा है।

कहा जाता है कि नवंबर 2026 में इंसानों का संपर्क किसी एलियन या किसी विशाल अंतरिक्ष यान से हो सकता है। इसके साथ ही बाबा वेंगा के नाम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरूरत से ज्यादा शक्तिशाली होने की भविष्यवाणी भी वायरल है। यानी AI इंसानों की जिंदगी और फैसलों पर इतना प्रभाव डाल सकता है कि उसके नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो जाएं। आर्थिक मोर्चे पर भी कथित भविष्यवाणियां कम डराने वाली नहीं हैं। दावा किया जाता है कि 2026 में वैश्विक आर्थिक संकट, बैंकों पर दबाव और कमजोर होती करेंसी देखने को मिल सकती है। वहीं सोने और चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों की कीमत बढ़ने की बात भी कही जाती है और एक राजनीतिक दावा भी काफी चर्चा में है—रूस के नेतृत्व में बड़ा बदलाव और पुतिन के दौर के खत्म होने का संकेत। अब सवाल है—क्या ये सब सच में बाबा वेंगा ने कहा था।

बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। उनका जन्म 1911 में हुआ था और वह बुल्गारिया की प्रसिद्ध रहस्यवादी महिला के तौर पर जानी जाती थीं। कम उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी और इसके बाद उनके बारे में भविष्य देखने की कहानियां लोकप्रिय हुईं। उनके नाम से कई भविष्यवाणियां आज इंटरनेट और मीडिया में वायरल हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियों का कोई ऐसा पूरा और प्रमाणित लिखित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, जिससे इन सभी दावों की पुष्टि हो सके। फिर भी 2026 को लेकर वायरल ये दावे लोगों के बीच लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।

तो क्या आने वाले महीनों में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा होगी, क्या दुनिया किसी बड़े युद्ध की तरफ बढ़ेगी, क्या AI इंसानों के लिए नई चुनौती बनेगा या फिर एलियन से संपर्क का दावा सच साबित होगा? इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं। भविष्यवाणी कितनी सच है, ये दावा नहीं आने वाला वक्त बताएगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से बात की, नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति व्यक्त की संवेदना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...