Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार, मृतकों की संख्या 781 पहुंची, रेस्क्यू जारी

Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार, मृतकों की संख्या 781 पहुंची, रेस्क्यू जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Nepal Floods: नेपाल में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। आचनक आई इस बाढ़ में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नेपाल में करीब अब तक 781 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है। रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चला रही है।

पढ़ें :- नेपाल के गोरखा में बाढ़ से 4 घर और सस्पेंशन ब्रिज बहा, बूढ़ीगंडकी नदी के बेसिन में अलर्ट जारी

सबसे बड़ी बात ये है कि, भीषण बाढ़ के आए हुए करीब पांच दिन बीत गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सभी कोशिशें जारी हैं। परिवार वाले काठमांडू के अस्पतालों में अपने प्रियजनों की कोई खबर या सुराग पाने की उम्मीद में जा रहे हैं। रविवार को लापता लोगों के रिश्तेदार उनकी तलाश करते रहे, इस उम्मीद में कि शायद कोई जीवित मिल जाए या उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सबसे बड़ी चुनौती ऊपरी त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे कर्मचारियों और इंजीनियरों को बाहर निकालने की है। बचाव दल सुरंग तक पहुंचने के लिए ड्रिलिंग, खुदाई और नियंत्रित विस्फोट कर रहे हैं। नेपाली सेना के मुताबिक, रविवार को बचाव दल सुरंग के मुख्य हिस्से तक पहुंचने में कामयाब रहा।

आज शाम 5:30 बजे तक 149 भारतीय बचाए गए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि, ‘आज, 30 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक नेपाल में 149 भारतीय नागरिक बचाए गए हैं’। उन्होंने पोस्ट में सभी 149 भारतीयों के नाम भी साझा किए हैं।

पढ़ें :- Nepal Floods : नेपाल बाढ़ की दर्दभरी कहानी, भोपाल के एक परिवार के 29 लोग लापता , गोसाईकुंडा गए थेघूमने
Advertisement