Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान क्रैश, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत

काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान क्रैश, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत

By santosh singh 
Updated Date

काठमांडू। नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Capital Kathmandu) के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Tribhuvan International Airport) पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा (Plane Pokhara) जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे (Airport) पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य (Captain of the plane MR Shakya) को अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे (Airport) पर धुएं का घना गुबार देखा गया। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

Advertisement