काठमांडू। नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Capital Kathmandu) में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Tribhuvan International Airport) पर बुधवार को एक विमान क्रैश (Plane Crashes) हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। बताया गया है कि विमान रनवे से फिसल गया और बाहर जाकर क्रैश (Plane Crashes) हो गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पढ़ें :- तुकाराम मुंडे अब शाहरुख, अजय और टाइगर के खिलाफ हुए सख्त? कहा- स्टार होंगे, लेकिन कानून ...
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे।
नेपाल #NepalPlaneCrash काठमांडू #Kathmandu त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे #TribhuvanMishraCATopper Tribhuvan International Airport विमान क्रैश pic.twitter.com/IGIfTwcK9V— santosh singh (@SantoshGaharwar) July 24, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा (Plane Pokhara) जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
पढ़ें :- 6000mAh बैटरी और 50MP AI डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold N4 Pro 5G, जानें- कीमत और अन्य फीचर्स
फिलहाल, राहत-बचाव के कार्य के लिए टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस प्लेन क्रैश में कई के मारे जाने की आशंका है। यह प्लेन काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रही थी, तभी विमान क्रैश (Plane Crashes) हो गया। क्रैश होने के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें देखकर लोग दौड़ पड़े।
सूत्रों की मानें तो राहत-बचाव कार्य के लिए नेपाल सरकार ने सेना के जवानों को मौके पर भेजा है। मेडिकल से लेकर सेना के जवानों की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। जिस तरह की आग लगी है, वह बुरी खबर की ओर इशारा कर रही है।
एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर (Airport spokesperson Premnath Thakur) ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। नेपाल की राजधानी काठमांडू (Capital Kathmandu) में बुधवार को त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) पर सौर्य एयरलाइंस (Saurya Airlines) का एक विमान उड़ान भरते समय क्रैश कर गया। पोखरा जा रहे इस विमान में एयरक्रू समेत 19 लोग सवार थे।