पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के साथ ठूठीबारी इंडो-नेपाल बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस, कस्टम और एसएसबी के अधिकारियों से नेपाल चुनाव, अंतराष्ट्रीय बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था, अवैध घुसपैठ, तस्करी व अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी
एडीजी ने ठूठीबारी कोतवाली का निरीक्षण करते हुए कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क की कार्य की समीक्षा कर थाने पर आने वाले पीड़ितो की हरसंभव मदद करने व अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई करने का आवश्यक व जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि नेपाल में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर घुसपैठियों, अराजक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधिओ पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने साफ कहा कि बार्डर सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। नेपाल चुनाव के अवधि में भारत-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड क्षेत्र में संयुक्त गश्त बढ़ाई जाए तथा आपसी तालमेल और समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर निर्देशित किया।
इस मौके पर एडीजी ने एसएसबी, कस्टम और कोतवाली पुलिस के अधिकारियों से अलग- अलग फीडबैक लेकर सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को अपने संज्ञान में लिया। वही बार्डर क्षेत्र के संवेदनशील नाकों पर पेट्रोलिंग करने व अवैध तस्करी, घुसपैठ रोकने तथा अंतराष्ट्रीय सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार, पगडंडी मार्गो पर चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सत्यापन कराने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-नेपाल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया जाए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने एडीजी को भरोसा दिलाया कि सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है, और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
इस मौके पर सदर क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज शिवपूजन, कस्टम इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थानाध्यक्ष नवनीत नागर, एसआई बबन प्रसाद वर्मा, बृजेश पाण्डेय, दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनूप यादव, मृत्युंजय तिवारी, रंजीत गिरी कई अन्य पुलिस कर्मी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
विजय चौरसिया के साथ आदित्य पटवा की रिपोर्ट