Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tehran Indian Embassy’s New Advisory: तेहरान में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

Tehran Indian Embassy’s New Advisory: तेहरान में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tehran Indian Embassy’s New Advisory :  ईरान के मौजूदा तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए New Advisory जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा (Non-essential travel) टालने, हर समय सतर्क रहने और आपातकाल के लिए Helpline का उपयोग करने को कहा गया है।

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, शादी के बाद तीन महिलाओं संबंध बनाने की बात कबूली

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नई एडवाइजरी शेयर की। इसमें लिखा गया, “भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों (Positive developments) और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए दूतावास ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी कर रहा है।”

जारी किए संपर्क नंबर
दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी दूतावास (Embassy) के पास दर्ज कराने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्हें दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर नजर रखकर जानकारी लेने को कहा है। दूतावास ने आपातकालीन मदद (Emergency assistance) के लिए चार मोबाइल नंबर और एक ईमेल एड्रेस (cons.tehran@mea.gov.in) भी जारी किया है। दूतावास से इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-

+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359

पढ़ें :- पीएम मोदी अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल? ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा स्पेशल इनविटेशन
Advertisement