बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (film emergency) का आज सोमवार को धमाकेदार नया ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) को सबसे विवादित नेता बताया गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ देर पहले ही फिल्म का नया ट्रेलर शेयर किया है।
पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक
इस नए ट्रेलर में 1975 में लगी इमरजेंसी (Emergency) के दौरान हुई हिंसा, राजनीतिक उथल-पुथल को दिखाया गया है। साथ ही इंदिरा गांधी की अनाउंसमेंट, इंदिरा ही भारत है को भी दिखाया गया है। ट्रेलर में पूरा फोकस उस समय की पॉलिटिकल ड्रामा पर किया गया है।
फिल्म इमरजेंसी (Emergency) के नए ट्रेलर में जयप्रकाश नारायण (अनुपम खेर) के उग्र विरोध से लेकर युवा अटल बिहारी वाजपेयी (श्रेयस तलपड़े) के स्पीच देने की प्रतिभा को दिखाया गया है। इनके अलावा, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (मिलिंद सोमन), पुपुल जयकर (महिमा चौधरी) और जगजीवन राम (दिवंगत सतीश कौशिक) की भी झलक इस ट्रेलर में देखने को मिली है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर को रिलीज करते हुए फिल्म के बारे में बात करते कहा, “चुनौतियों से भरे एक लंबे सफ़र के बाद, मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म इमरजेंसी आखिरकार 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर आएगी।
यह कहानी सिर्फ़ एक विवादास्पद नेता के बारे में नहीं है; यह उन विषयों पर आधारित है जो आज भी बेहद रिलेवेंट हैं, जो इस सफ़र को मुश्किल और महत्वपूर्ण दोनों बनाते हैं। कंगना रनौत ने बताया कि गणतंत्र दिवस से ठीक एक हफ़्ते पहले रिलीज़ होने वाली यह फिल्म हमारे संविधान की महानता को दर्शाती है।