New Himalayan 450 Price : युवा दिलों की धड़कन नई हिमालयन की कीमत में पहली बार इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी 14,000 रुपये से 16,000 रुपये तक है। रॉयल एनफील्ड की नई बाइक की कीमत अब 2.85 लाख रुपये से शुरू होती है। एंट्री-लेवल काज़ा ब्राउन कलर पहले 2.69 लाख की कीमत पर था, जो कीमत बढ़ोतरी के बाद 2.85 लाख रुपये हो गया है। इसके टॉप-स्पेक हेनले ब्लैक की कीमत अब 2.98 लाख रुपये हो गई है।
पढ़ें :- Royal Enfield Himalayan 750 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 का टीजर जारी, जानें कीमत और फीचर्स
नई हिमालयन 452 को पावर देने वाला इंजन शेरपा 452cc, सिंगल-सिलेंडर DOHC यूनिट है जो 8,000 आरपीएम पर 40 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। नई हिमालयन 450 के पावरट्रेन में राइड-बाय-वायर, तीन राइडिंग मोड और एक स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच मिलता है।