Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, बोले-इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी, कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, बोले-इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी, कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी (New York City Mayor Zohran Kwame Mamdani) ने कथित तौर पर एक इंटरव्यू में कहा कि उनका प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि आगामी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन (United Nations Summit) के दौरान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) को गिरफ्तार किया जाए या नहीं। ममदानी के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। नेतन्याहू के खेमे ने इस बयान का कड़ा विरोध किया है।

पढ़ें :- ईरानी सरकारी TV पर प्रसारित सनसनीखेज वीडियो से अमेरिका में मचा हड़कंप, बैरन ट्रंप को कहां मारें? 10 मिलियन डॉलर का इनाम

जोहरान ममदानी ने क्या कहा?

ममदानी ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ (New York Times) को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हेग में होना चाहिए। उन्होंने हेग शहर का जिक्र किया, जहां संयुक्त राष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थित है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर ममदानी ने आगे कहा कि वह एक युद्ध अपराधी हैं, जिनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने आरोप लगाए हैं।

हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICJ) ने 2024 में कहा था कि उसके पास यह मानने के उचित आधार हैं कि इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू गाजा (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) में इस्राइल के सैन्य अभियान से जुड़े कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यह अभियान 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद शुरू हुआ था।

क्या मेयर के पास गिरफ्तारी का अधिकार है?

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

ममदानी ने माना कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) को किसी विदेशी नेता को गिरफ्तार करने का आदेश देने का अधिकार है या नहीं। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस मामले पर शहर के कानून विभाग के साथ चर्चा चल रही है। न्यूयॉर्क के मेयर (New York City Mayor) ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन कानून के दायरे में रहकर काम करेगा। ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे। लेकिन इसके लिए हम अपने खुद के कानून नहीं बनाएंगे।

पहले भी इस तरह की बात कर चुके ममदानी

यह पहली बार नहीं है जब ममदानी ने इस मुद्दे पर बात की है। इससे पहले भी उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से वांछित नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लागू करने के लिए पुलिस भेजेंगे।

Advertisement