IND vs NZ 3rd Test Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज 1 नवंबर से मुंबई में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन कीवी टीम पहली पारी में 235 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस पारी में भारत की ओर स्पिन गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है।
पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद मेहमान टीम 65.4 ओवरों में पहली पारी में 235 रन ही बना सकी। इस पारी में विल यंग ने 71 रन और डेरिल मिशेल की 82 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा, टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कर नहीं पाए। वहीं, भारत की ओर से रविंद्र जड़ेजा ने 22 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
जड़ेजा के अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 81 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को एक विकेट मिला। बता दें कि भारत पहले ही इस सीरीज के शुरुआती दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुका है।