लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अगली बार कुछ लोगों का भूत ‘बूथ’ उतारेगा, और कुछ नहीं कहना है। शुक्रवार को सीएम योगी के दिए गए एक बयान पर अखिलेश यादव ने ये पलटवार किया है।
पढ़ें :- Nautanwa:आग़ाज फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ
अगली बार कुछ लोगों का भूत ‘बूथ’ उतारेगा।
और कुछ नहीं कहना है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 19, 2025
पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
दरअसल, सीएम योगी ने मुहर्रम जुलूस और कांवड़ यात्रा की तुलना करते हुए कहा कि सरकार ने सभी धर्मों के पर्वों को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियम तय किए हैं। उन्होंने कहा कि, मुहर्रम जुलूस को लेकर कोई पाबंदी नहीं थी लेकिन कुछ लोगों ने ताजिये की ऊंचाई को लेकर जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया। जौनपुर में इसी वजह से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जब लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ते हैं तो “लातों के भूत हैं बातों से मानेंगे नहीं” वाली नीति अपनानी पड़ती है।
क्योंकि ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं… pic.twitter.com/5YsCQt5psq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 18, 2025