Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निक्की का पति निकला आय्याश, रंगरेरिलियां मनाते कार में गया था पकड़ा, हुई थी पिटाई

निक्की का पति निकला आय्याश, रंगरेरिलियां मनाते कार में गया था पकड़ा, हुई थी पिटाई

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। निक्की हत्याकांड में आरोपी पति का एक ​वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी एक सफेद रंग की कार में एक युवती के साथ रंगरेरिलियां मनाते हुए पकड़ा गया है, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी हुई है। वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। निक्की हत्याकांड के बाद अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के नौ साल बाद निक्की को सुसराल वालों ने जिंदा फूंक दिया। इलाज के दौरान निक्की की तरप तरप कर मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों के हंगामे के बाद पुलिस एक्शन में आई और फरार पति का हॉफ एकांउटर कर गिरफ्पतार कर लिया। आरोपी पति विपिन भाटी के पैर में गोली लगी है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

इस दौरान आरोपी विपिन का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एक लड़की के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। विपिन भाटी आशिकमिजाज बताया जा रहा है। उसके दूसरी लड़कियों के साथ भी संबंध थे। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वह गाड़ी में लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। मृतका निक्की पायला के भाई अतुल ने बताया कि यह 2024 का वीडियो है। जिसमें विपिन सफेद रंग की वैगनआर कार में लड़की के साथ था। दिल्ली में उसे उसके बड़े भाई और मां ने पकड़ा था। वे लोग कॉलर पकड़कर गाली देते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Advertisement