Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निषाद पार्टी के चीफ बोले-यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मुझे डिप्टी सीएम का चेहरा बनाए भाजपा

निषाद पार्टी के चीफ बोले-यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मुझे डिप्टी सीएम का चेहरा बनाए भाजपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सभी पार्टियां अपना—अपना दाव चलना शुरू कर दी हैं। इस बीच भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। अगर भाजपा ऐसा करती है इससे चुनाव में फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी की 160 सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है।

इसके साथ ही राज्य में निषाद समुदाय के करीब 18 प्रतिशत वोट हैं। इसके पहले संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी मांगे रखी थी। संजय निषाद ने कहा कि अगर वो हमें खुश नहीं रखेंगे तो वो भी खुश नहीं रह पाएंगे। हम अपने आरक्षण के लिए भी लड़ रहे हैं।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement