पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन (World Book of Records, London) में शामिल हो गया है। बता दें कि बिहार में लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कारण ऐसा हो पाया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने लेटर लिखकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को इसके लिए बधाई दी है।
पढ़ें :- ‘नीतीश नहीं अमित शाह चला रहे JDU’, पार्टी के नाम बदलने पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला
जानें क्या है लेटर में?
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन (World Book of Records, London) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लिखे पत्र में लिखा है कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप (नीतीश) देश के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है। यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का आप पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन (World Book of Records, London) ने आगे लिखा है कि लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर जेडीयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह बड़ा बयान, बोले-नीतीश रहते तो यह नतीजा नहीं आता
जानें नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने क्या कहा?
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (World Book of Records) ने यह भी कहा है कि औपचारिक रूप से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर और आधिकारिक प्रमाण-पत्र समर्पित करने पर वह खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा। वहीं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत ने इस पर कहा कि सब जनता का आशीर्वाद है। जनता ने हम पर फिर से भरोसा किया है, विश्वास किया है। पहले भी जो वादा किया गया था, पिताजी ने पूरा किया है। इस बार भी एक करोड़ नौकरी का जो वादा किया है। उसको भी जरूर पूरा करेंगे। मुझे पूरा यकीन है।