Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. फ़्लिपिंग मास्टर (नीतीश कुमार) के जाने से विपक्षी गठबंधन पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क : जयराम रमेश

फ़्लिपिंग मास्टर (नीतीश कुमार) के जाने से विपक्षी गठबंधन पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क : जयराम रमेश

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव (संचार) व संसद सदस्य जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि झारखंड में 5 या 6 फरवरी को रैली आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) इस रैली को लीड करेंगे। मंगलवार को बिहार में भी एक बड़ी रैली होगी, जिसमें महागठबंधन के सदस्य भी शामिल होंगे।

पढ़ें :- Video Viral : ब्राजील के एक कपल ने 30 सेकेंड में 195 बार Kiss कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब ये है अगला लक्ष्य

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि जब 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nayay Yatra)  शुरू हुई, तो पीएम मोदी (PM Modi) ने मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) को कांग्रेस से हटाने के लिए ‘मुहूर्त’ ढूंढ लिया। इसलिए, सुर्खियां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बजाय ‘मिलिंद देवड़ा’ बन गईं। कांग्रेस नेता कहा कि पीएम मोदी इस बात पर जोर दे रहे थे कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nayay Yatra) किशनगंज (बिहार) में प्रवेश करने जा रही है। इसलिए, उन्होंने फ़्लिपिंग मास्टर (नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए) को फ़्लिप करने के लिए कहा। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर जयराम रमेश (Jairam Ramesh)  ने कहा कि ‘विपक्षी गठबंधन में उनका व्यवहार विश्वास करने लायक नहीं था। उनके बाहर जाने से विपक्षी गठबंधन को फर्क नहीं पड़ेगा।

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

कांग्रेस महासचिव (संचार) ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nayay Yatra) हमारे संविधान की प्रस्तावना से प्रेरणा लेती है। हमारे संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात की गई है। PM मोदी ने अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखाए थे, लेकिन पिछले 10 साल से लोगों को अन्याय भुगतना पड़ रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी 5 न्याय लेकर आई है, जिससे लोगों को न्याय मिल सके। 1. युवा न्याय 2. भागीदारी न्याय 3. ⁠⁠नारी न्याय 4. किसान न्याय 5. श्रमिक न्याय।

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nayay Yatra) का 16वां दिन है। आज हम पश्चिम बंगाल से बिहार में आए हैं। बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nayay Yatra) किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार से होकर जाएगी। बिहार से हम वापस पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेंगे और पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम होते हुए यह यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी।

Advertisement