Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK vs DC: नीतीश राणा को अंपायर से बहस करना पड़ा भारी, भरना होगा इतना जुरमाना?

CSK vs DC: नीतीश राणा को अंपायर से बहस करना पड़ा भारी, भरना होगा इतना जुरमाना?

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026:  बीते हुए कल चेन्नई बनाम दिल्ली का मैच बेहद रोमांचक से भरपूर रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीए​सके ने दिल्ली के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में उतरी दिल्ली 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी। चेन्नई को सीसन की पहली जीत 23 रनों से मिली। मैच के 19वे ओवर में दिल्ली के ​नीतीश राणा और अंपायर के बीच मैदान के बाहर कुछ ऐसा घटा की चर्चा का केंद्र बन गया।

पढ़ें :- धोनी के बिना CSK की जीत बनी ‘दुर्लभ’: 16 साल बाद MS के बिना जीती चेन्नई, फिर सामने थी दिल्ली

क्या हुआ मैदान के बाहर:

BCCI ने सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। दरअसल बीते हुए कल के मैच में मैदान के बाहर नीतीश राणा अंपायरों से बहस करने लगे थे। जिसके बाद उन्हें IPL आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल, दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स कल शानदार लय में खेल रहे थे। उन्होंने 60 रनों की शानदार पारी खेली और दिल्ली को जीत की एकमात्र उम्मीद उन्हीं से थी। स्टब्स को 19वे ओवर में अपने ग्लव्स बदलने थे पर अंपायर ने उन्हें अनुमति नहीं दी। नीतीश कल के मैच में प्लेयिंग 11 का हिस्सा नहीं थे और मैदान के बाहर ही अंपायर के इस फैसले से नाखुश होके अंपायर से बहस में उलझ गए। कैमरे में अंपायर और नीतीश की बहस काफी देर तक दिखी और ये चर्चा का केंद्र बन गई।

इसलिए BCCI ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा को IPL आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,और उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी भी पाया गया, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा या अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। इसके लिए उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। डिमेरिट प्वाइंट खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ द्वारा आचार संहिता (Code of Conduct) तोड़ने पर मैच रेफरी द्वारा दिए जाने वाले नकारात्मक अंक हैं। यह 3 साल (36 महीने) तक रिकॉर्ड में रहते हैं। 4 पॉइंट होते ही खिलाड़ी पर 1 मैच का बैन लग सकता है।

पढ़ें :- IPL Match Today : आज आईपीएल में खेले जाएंगे डबल मुकाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत
Advertisement