US Transgender athletes : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकारी आदेशों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। उनके कार्यकारी आदेशों में सबसे नया आदेश ट्रांसजेंडर एथलीटों को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में भाग लेने से रोकना है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करना है। ‘पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना’ शीर्षक वाला यह आदेश संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छूट देता है कि संघीय वित्त पोषण प्राप्त करने वाली संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप उस नियम का पालन करें, जो व्यक्ति के जन्म के समय निर्धारित ‘‘लिंग’’ को ही मान्यता दे।
पढ़ें :- Middle East Flights : मिडिल ईस्ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश का पालन न करने वाले हाई स्कूल और कॉलेजों को संघीय निधि रोक देने की भी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ईस्ट रूम से अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने घोषणा की, “अब से, महिलाओं के खेल केवल महिलाओं के लिए होंगे।” उन्होंने कहा, “महिलाओं के खेल पर युद्ध खत्म हो गया है।”