Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. North Korea Tested New Strategic Cruise Missile : उत्तर कोरिया ने की नए क्रूज मिसाइल परीक्षण की घोषणा

North Korea Tested New Strategic Cruise Missile : उत्तर कोरिया ने की नए क्रूज मिसाइल परीक्षण की घोषणा

By अनूप कुमार 
Updated Date

North Korea tested new strategic cruise missile : उत्तर कोरिया ने  बुधवार को अपनी नई रणनीतिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। खबरों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण की घोषणा ऐसे वक्त में की है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ उसका तनाव चरम पर है। उत्तर कोरिया ने कहा , पुलह्वासल.3.31 मिसाइल अब भी अपने विकास के चरण में है और इसके प्रक्षेपण से पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, और इसका क्षेत्रीय स्थिति से कोई लेना.देना नहीं है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उनका मानना है कि फायरिंग मौजूदा मिसाइलों की क्षमताओं के उन्नयन का परीक्षण करने के लिए थी।

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर ने सुबह लगभग 7 बजे अपने पश्चिमी तट से समुद्र की ओर कई क्रूज मिसाइलें दागीं, जबकि सियोल के रक्षा मंत्री शिन वोन-सिक ने प्रक्षेपण की निंदा करते हुए इसे अपने देश के लिए एक गंभीर खतरा बताया।

उत्तर कोरिया ने सितंबर 2021 में संभावित परमाणु हमला क्षमताओं वाली क्रूज मिसाइल का पहला परीक्षण किया।

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास
Advertisement