North Korea Trips : उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी है। उत्तर कोरिया घूमने जा रहे यात्रियों को उत्तर कोरियाई नेताओं और राजनीतिक व्यवस्था का सम्मान करना होता है। उत्तर कोरिया में स्थानीय मुद्रा वॉन का आयात/निर्यात करना अपराध है और फोन में फिल्म/टीवी प्रोग्राम ले जाने से बचें क्योंकि इसे सरकार विरोधी माना जा सकता है जिससे जेल हो सकती है। उत्तर कोरिया में धार्मिक पुस्तक/टेक्स्ट ले जाने की मनाही है। यात्रा के दौरान कुछ संवेदनशील स्थलों की फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है।
पढ़ें :- Himachal Offbeat Tourist Places : हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन को करें एक्सप्लोर,कम भीड़ रहती है
उत्तर कोरिया शानदार जगह है। यहां के कुदरती नजारे बहुत ही अद्भुत हैं। यहां कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। बस कुछ कड़े से नियमों के पालन करना जरूरी है। क्योंकि ऐसा ना करने पर पर्यटक को सजा तक हो सकती है। आप इस देश में अकेले सफर नहीं कर सकते हैं। आपको कम से कम दो गाइड को अपने साथ रखना होता है। आप यहां फालतू बात या मजाक नहीं कर सकते हैं।