इटावा। समाजवादी पार्टी के ने इटावा में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य नेता शामिल हुए। शिवपाल यादव ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- Nautanwa:आग़ाज फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ
उन्होंने कहा कि, बाबा साहब ने जो हमको संविधान दिया है, हमे सामाजिक न्याय देने का काम किया है। अभी उनका सपना अधूरा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार में बैठे कई ऐसे अधिकारी हैं, जो बाबा साहब के संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। दलित और वंचित के अधिकारों को पूरा नहीं कर रहे हैं।
"बाबा साहब के संविधान का पालन जो अधिकारी नहीं कर रहे, उनका नाम आप लोग डायरी पर नोट जरूर कर लेना। जब हम लोग सरकार में आएंगे निश्चित उन अधिकारियों के खिलाफ दण्डनात्मक कार्रवाई करेंगे। जो भारतीय जनता पार्टी के लोग दलाली कर रहे हैं उनका भी नाम नोट करना है।"
– राष्ट्रीय महासचिव श्री… pic.twitter.com/yr51ky9X9g
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 12, 2025
पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
इस दौरान शिवपाल यादव ने अधिकारियों को चेताया भी। उनहोंने कहा कि, हम अपने कार्यकर्ताओं से कहेंगे जो संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं और दलित, वंचित और पिछड़ों को न्याय नहीं दे रहे हैं उनकी सूची जरूर बना लेना। हम भी इसकी सूची बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, बाबा साहब के संविधान में जो अधिकार मिला है उसका जो अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं उनका भी नाम अपनी डायरी पर जरूर नोट कर लेना। जब हम लोग सरकार में आएंगे निश्चित उन अधिकारियों के खिलाफ दण्डनात्मक कार्रवाई करेंगे। जो भारतीय जनता पार्टी के लोग दलाली कर रहे हैं उनका भी नाम नोट करना है।