Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nothing Smartphones : Nothing के स्मार्टफोन्स की कीमतों में हुआ इजाफा ,  खरीदने से पहले जानें नई कीमतें

Nothing Smartphones : Nothing के स्मार्टफोन्स की कीमतों में हुआ इजाफा ,  खरीदने से पहले जानें नई कीमतें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nothing Smartphones :  लंदन पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Nothing के दामों में इजाफा हुआ है। कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें चुपचाप बढ़ा दी हैं। नई कीमतें अब Flipkart पर भी अपडेट हो चुकी हैं। नई कीमत क्या है, आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Nothing Phone (3a) Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 5 दिसंबर 2025 से शुरू होगी सेल

दरअसल, दुनियाभर में RAM और स्टोरेज जैसे Memory Components की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका असर पूरे स्मार्टफोन बाजार पर देखने को मिल रहा है। कई बड़ी कंपनियां पहले ही अपने डिवाइसेज की कीमतें बढ़ा चुकी हैं।

कंपनी ने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है।

8GB + 128GB: अब ₹27,999 (पहले ₹24,999)
8GB + 256GB: अब ₹29,999 (पहले ₹26,999)
यानि हर वेरिएंट की कीमत में सीधे ₹3,000 का इजाफा हुआ है. साफ है कि अब इसे खरीदने के लिए पहले के मुकाबले आपको थोड़ी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी.

Nothing Phone 4a की कीमत में हुई ₹3,000 की बढ़ोतरी
कंपनी ने Nothing Phone (4a) के सभी Variants की कीमत में ₹3,000 की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको पहले से थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा।

पढ़ें :- Nothing Phone (3a) Lite : नथिंग फोन (3a) लाइट भारत में लॉन्च , जानें बैटरी और फीचर्स

8GB + 128GB: ₹34,999 (पहले ₹31,999)
8GB + 256GB: ₹37,999 (पहले ₹34,999)
12GB + 256GB: ₹40,999 (पहले ₹37,999)
Nothing Phone 4a Pro की कीमत में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी
असल बड़ा झटका Phone (4a) Pro की कीमत में देखने को मिला है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत में सीधे ₹5,000 की बढ़ोतरी कर दी है।

8GB + 128GB: ₹44,999 (पहले ₹39,999)
8GB + 256GB: ₹47,999 (पहले ₹42,999)
12GB + 256GB: ₹50,999 (पहले ₹45,999)

Advertisement