India-Pakistan conflict: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बड़ी चोट दी है। हालांकि, पड़ोसी देश की ये हरकतें एक युद्ध को जन्म दे सकती हैं, जिसका खामियाजा उसे खुद उठाना पड़ेगा। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गीत का उपदेश याद दिलाया है। जिसमें युद्ध की इच्छा रखने वालों को युद्ध देने की बात कही गयी है।
पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त
दरअसल, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शनिवार को शिखर ने एक फोटो शेयर की है। उन्होंने जो फोटो शेयर की वह महाभारत के कुरुक्षेत्र की है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दे रहे हैं। इस फोटो में गीता का उपदेश लिखा है- “तुमने शांति स्थापित करने के लिए सब कुछ किया। अब जाओ, उन्हें वह युद्ध दो जो वे चाहते हैं।” यह उपदेश भगवान ने अर्जुन को कौरवों के खिलाफ युद्ध में दिया था।
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 9, 2025
पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
इससे पहले शिखर धवन ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की कार्रवाई पर भारतीय सेना की सराहना की थी। क्रिकेटर ने शुक्रवार को लिखा, ‘हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन। भारत मजबूती से खड़ा है। जय हिंद!’