Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अब इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

अब इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

By Shital Kumar 
Updated Date

इंदौर। इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में सर्चिंग करवाई। इस दौरान वहां कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला।

पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

दो दिन पहले भी एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा था कि स्लीपर सेल इस घटना को अंजाम देगी। इसके साथ ही भी लिखा था कि ‘अपनी सरकार को समझाओ की वो पाकिस्तान से पंगा नहीं ले।’ इस मेल में यह भी लिखा था अस्पताल भी स्लीपर सेल के निशाने पर हैं। ई-मेल द्वारा भेजी जा रही इस धमकियों की जांच साइबर सेल कर रही है। यह देखा जा रहा है कि ई-मेल कहां से भेजे गए हैं। जल्द ही उस व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा, जिसने यह हरकत की है।

Advertisement