जबलपुर। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) का अब भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान सामने आया है। जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) कुछ ऐसा बोल गए कि उन्होंने भारतीय सेना का ही अपमान कर दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।
पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच
दरअसल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) का ये विवादित बयान उस समय सामने आया जब वो जबलपुर में एक कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मोदी की तारीफ कर रहे थे। तभी वो पीएम मोदी की तारीफ करते करते सेना का अपमान कर बैठे। जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों को तबाह करने के लिए पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरे देश की सेना भी प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक हैं।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ( Deputy CM Jagdish Devda)ने कहा कि इसके लिए हमें प्रधानमंत्री जितनी तारीफ की जाए कम है। इस दौरान उन्होंने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए उपस्थित लोगों से तालियां भी बजवाई। आपको बता दे कि जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को डिप्टी सीएम देवड़ा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।
BJP और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए, इन्हें पद से करना चाहिए बर्खास्त : कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’ । ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) ने कही है। जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। BJP और जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda)को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।
पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
'देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं'
• ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है।
जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है।
ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक… pic.twitter.com/uQmrj40qnj
— Congress (@INCIndia) May 16, 2025
पढ़ें :- Epstein Files : यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार पर गवाही देने का बढ़ा दबाव, जानिए क्यों छिड़ा है विवाद?
यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है, माफ़ी से काम नहीं चलेगा : सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मध्यप्रदेश BJP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है। यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है। माफ़ी से काम नहीं चलेगा । इस आदमी को तो आपको बर्खास्त करना ही पड़ेगा मोदी जी। यह घटिया, बेहद घटिया घिनौनी सोच है।